भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने एक और जीत हासिल करने के साथ ही सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। नागपुर में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने रोमांच के बीच ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराया।
विजय शंकर की गेंदबाजी की चर्चा ने पकड़ा है जोर
नागपुर के वीसीए मैदान में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और भारतीय टीम को 250 रनों के स्कोर पर ही रोक लिया।

लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 242 रनों पर ही ढेर कर 8 रनों से जीत की इबारत लिखी। इसमें आखिरी ओवर में दो विकेट निकालने वाले विजय शंकर की चर्चा बड़ी जोर है।
लेकिन शंकर की बल्लेबाजी को हर कोई कर गया नजरअंदाज
विजय शंकर की गेंदबाजी की चर्चा के बीच कई क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस इसी मैच में विजय शंकर की बल्लेबाजी का जिक्र करना ही भूल गए लेकिन विजय शंकर की बल्लेबाजी भी तारीफे काबिल रही।

युवा ऑलराउंडर विजय शंकर ने बल्लेबाजी में भी बढ़िया हाथ दिखाए। एक वक्त जब भारतीय टीम ने 75 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए जिसके बाद उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 81 रनों की शानदार साझेदारी कर एक अच्छे स्कोर की नींव रखी।
आकाश चोपड़ा ने विजय शंकर की पारी का किया जिक्र
इस मैच में 41 गेंदों में शानदार 46 रनों की बेशकीमती पारी खेलने वाले विजय शंकर की बल्लेबाजी को क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा नहीं भूले और उन्होंने जमकर तारीफ की।
Vijay Shankar’s batting will be the talk of the town in the IPL. Will play some match winning knocks this season. Early call. #SRH #IPL
— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 5, 2019
आकाश चोपड़ा ने विजय शंकर की बल्लेबाजी को आईपीएल से जोड़ते हुए ट्वीट किया और लिखा कि “विजय शंकर की बल्लेबाजी से आईपीएल में भी बात होगी। इस सीजन में कुछ मैचों में वो जीतने वाली नॉक खेलेंगे। जल्दी बुलाओ।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आकाश चोपड़ा ने कहा आईपीएल में होंगे सिर्फ इस भारतीय खिलाड़ी के बल्लेबाजी के चर्चे appeared first on Sportzwiki.