Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहलवान बजरंग पूनिया ने स्वर्णिम सफलता हासिल करने के बाद इस प्रकार देशवासियों का जीत लिया दिल...

इंटरनेट डेस्क। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने हाल ही बुल्गारिया में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। साथ ही पहलवान बजरंग पुनिया ने देशवासियों को दिल जीतने वाला एक और शानदार काम किया। भारत के इस पहलवान ने अपना स्वर्ण पदक देश के हीरो जाबांज वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को समर्पित किया।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में गेल ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, जिसका टूटना है लगभग असंभव

भारत के पहलवान बजरंग पुनिया ने इस स्वर्ण पदक को जीतकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि, ;मैंने अपने स्वर्ण पदक को विंग कमांडर अभिनंदन को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने मुझे प्रेरित किया। मैं एक दिन उनसे मिलकर हाथ मिलाना चाहता हूं।

बीसीसीआई ने भारतीय विंग कमांडर का इस प्रकार किया अभिनंदन

आपको बता दें कि भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया और पूजा ढांडा ने डेन कोलोव-निकोला पेट्रोव अन्तरराष्ट्रीय रैंकिंग सीरीज में अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। पहलवान बजरंग पुनिया ने शनिवार को रात पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में अमेरिका के जॉर्डन माइकल ओलिवर को पछाड़ गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि पहलवान बजरंग पुनिया ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने पिछले पांच टूर्नामेंट में चार स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है।

कोहली ने वनडे में बना डाला ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, बने यह कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

ये रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने धोनी