मोहाली में खेले गए चौथे मैच में टीम इंडि़या के बल्लेबाजों ने जबर्दस्त प्रर्दशन कर टीम के स्कोर को 358 रन तक पहुंचा दिया, पहाड़ जैसे रन के स्कोर का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम को देखकर कहीं से नहीं लग रहा था कि भारत के बनाए गए पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा कर पाएगी.
लेकिन कहा गया है कि जब तक मैच की आखिरी गेंद न ड़ाल दी जाए तब तक मैच के बार में कुछ नहीं कहा जा सकता. आखिरी दो वनडे मैचों के लिए धोनी को औराम दिया गया है, उनकी जगह ऋषभ पंत को खिलाया गया है.

आखिरी के 10 ओवर में पंत द्वारा आउट करने के कई मौके छोड़े गए जिससे टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.
आस्ट्रेलिया की तरफ से जोरदार बल्लेबाजी कर रहे टर्नर की का विकेट मिस करना पंत और टीम को भारी पड़ गया, और टर्नर ने इस मौके को भुनाते हुए टीम को जीत दिला दी. 5 वनडे मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है.

आखिरी मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेला जाएगा. ये मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा. इस मैच को जीतने के लिए दोनों ही टीमें पूरा जोर लगा देंगी.
Stop searching Dhoni-the keeper in Rishabh Pant. He’s work in progress. The question should be—Is he worth investing in?
My answer—YES. #IndvAus— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 10, 2019
पंत द्वारा की गई साधारण विकेटकीपिंग के कारण भारत को ये मैच गंवाना पड़ा. जिसके बाद सोशल मीडिया में पंत को लेकर आलोचना होने लगी.
आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि आप लोग पंत में धोनी की खोज बंद करो, सवाल तो ये करना चाहिए कि पंत को टीम में शामिल करना सही है या नहीं, तो इस पर मेरा उत्तर हां है.
इस ट्वीट के बाद कई यूजर ने कहा कि पंत के स्थान पर दिनेश कार्तिक को मौका देना चाहिए.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारत की हार के बाद धोनी से पंत की तुलना पर भड़के आकाश चोपड़ा, तो लोगों ने उठाई इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की मांग appeared first on Sportzwiki.