Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने वनडे क्रिकेट इतिहास में बनाया ये नया विश्व रिकॉर्ड

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट सभी प्रारूपों में शानदार बल्लेबाजी करके कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे है। इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली है और इस सीरीज में भारत ने लगातार दो मैच जीतकर सीरीज में 2 0 से बढ़त बना ली है। इस सीरीज के दोनों मैचों में कोहली ने अपने बल्ले से शानदार बल्लेबाजी करके दिखाई है और दूसरे वनडे में कोहली ने अपने वनडे करियर का 40वां शतक भी पूरा किया है।

विश्व कप 2019 में विराट कोहली का साथ देने के लिए अनुष्का ने लिया ये बड़ा फैसला

लेकिन कल कोहली ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो आज तक किसी वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं बनाया है। दूसरे वनडे में कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 159 पारियों में 9,000 रन पूरे करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। कोहली सबसे तेज 9,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले विश्व के पहले कप्तान बनने के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है।

रविंद्र जडेजा का थ्रो देख विराट भी हुए हैरान, वीडियो में देखें रिएक्शन

पोंटिंग ने 9 हजार रन बनाने के लिए 204 खेली थी लेकिन कोहली ने केवल 159 पारी खेलकर 9 हजार रन बनाये है। इसके साथ विराट की कप्तानी में भारत ने 48 वन-डे मैच जीते है और आने वाले दिनों में कोहली सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाले कप्तान की लिस्ट में पहले स्थान पर होंगे। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने वनडे करियर का 500वां मैच भी जीता है।



Herald