सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में आज खेले मैच में तमिलनाडु और मेघालय खिलाफ मुकाबला हुआ. इस मैच में भारतीय टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाजी करने वाले मुरली विजय तमिलनाडु की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने आए. बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए कुछ दिन पहले टेस्ट सीरीज में ये खिलाड़ी भारत का सलामी बल्लेबाज था. लेकिन खराब प्रदर्शन के वजह से आखिरी टेस्ट मैचों में इस खिलाड़ी को जगह नहीं मिला.
अब ये खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्राफी ट्राफी में कमाल दिखा रहा है.
विजय ने जड़ दिया शतक

तमिलनाडु के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने मेघालय के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए. 67 गेंदों में 107 रन बना दिए. जिसमे 9 चौके और पांच छक्के मौजूद थे. उनका स्ट्राइक रेट 159. 70 का था. पिछले कुछ सालों में इस खिलाड़ी को इतनी तेज पारी खेलते बहुत कम बार देखा गया है. उनकी शानदार पारी की वजह से तमिलनाडु ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए.
टी-20 में विजय का तीसरा शतक

मुरली विजय का टी-20 क्रिकेट में ये तीसरा शतक है. उन्होंने दो शतक आईपीएल में लगाए हैं. इसी के साथ इस खिलाड़ी ने टी-20 में 4000 रन भी पूरे कर लिए.
उन्होंने पहले विकेट के लिए वासिंगटन सुंदर के साथ 139 रनों की साझेदारी की. सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 बॉल में 53 रन बना दिए. इसमें उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए.
मुरली विजय आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे

आखिरी के ओवरों में आर विवेक ने तेज पारी खेली उन्होंने 14 गेंदों में 36 रन बना दिए. मेघालय के सभी गेंदबाज की जमकर धुनाई हुई.
मुरली विजय अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. वहीँ वासिंगटन सुंदर विराट कोहली की कप्तानी वाली बंगलौर की टीम में नजर आएंगे.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post मुरली विजय ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में निकाला चयनकर्ताओं का गुस्सा, जड़ा तूफानी शतक appeared first on Sportzwiki.