Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-ऑस्ट्रेलिया के मोहाली और दिल्ली वनडे में छाये संकट के बादल, सौराष्ट्र ने की मेजबानी करने की पेशकश

पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव को देखते हुए, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में 10 फरवरी को होने वाले चौथे वनडे मैच को शिफ्ट कर सकता है.  इसके अलावा, वे दिल्ली से आखिरी वनडे को भी स्थानांतरित करने की भी योजना बना रहे हैं.

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने की मेजबानी करने की पेशकश

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने दोनों में से एक वनडे मैच की मेजबानी करने की पेशकश की है. सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन चाहता है, कि अगर दिल्ली या मोहाली का वनडे मैच शिफ्ट किया जाता है, तो उसे किसी एक मैच की मेजबानी मिल जाये. इसके लिए सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसआई को मेल भी की है.

बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी, को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मधुकर वराह ने एक ईमेल लिखा है. जिसमे उन्होंने लिखा है, कि

“मीडिया में छपी खबर के अनुसार अगर मोहाली और दिल्ली मैचों को शिफ्ट करने की बातें हो रही है, तो सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है.”

ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने दूतावास पर भरोसा 

इस बीच, जब बुधवार रात पत्रकारों ने ग्लेन मैक्सवेल से पूछा, कि क्या टीम को ऑस्ट्रेलियाई विदेशी कार्यालय से कोई यात्रा निर्देश मिला है, तो इसके जवाब में मैक्सवेल ने कहा,

“टीम को अपने दूतावास पर पूरा भरोसा है. सुरक्षाकर्मी टीम के साथ बैठेंगे और जरूरत पड़ने पर दिशानिर्देश जारी करेंगे और टीम उसका पालन करेगी.”

फिलहाल इस प्रकार है भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कार्यक्रम 

भारत और ऑस्ट्रेलिया का पहला वनडे मैच 2 मार्च शनिवार को राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का दूसरा वनडे मैच 5 मार्च को नागपुर में खेला जायेगा.

सीरीज का तीसरा वनडे मैच 8 मार्च को रांची में होना है. वहीं सीरीज का चौथा वनडे मैच 10 मार्च को मोहाली में होना है. सीरीज का अंतिम वनडे मैच 13 मार्च को दिल्ली में होना है. हालाँकि, भारत-पाकिस्तान तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मोहाली और दिल्ली वनडे में संकट के बादल छाये हुए हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारत-ऑस्ट्रेलिया के मोहाली और दिल्ली वनडे में छाये संकट के बादल, सौराष्ट्र ने की मेजबानी करने की पेशकश appeared first on Sportzwiki.