बस कुछ महीनों बाद ही भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीमें विश्व कप 2019 में आमने-सामने होगी. दरअसल, भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच 16 जून को ओल्ड ट्रेफर्ड में विश्व कप 2019 का मैच खेला जाना है. जहां दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं इस मैच के होने ना होने पर सवाल बना हुआ है.
पाकिस्तान को बाहर करने के लिए बीसीसीआई ने आईसीसी को लिखा था पत्र

पुलवामा आतंकी हमले के बाद बीसीसीआई ने आईसीसी को एक पत्र लिखा था, इसमें बीसीसीआई ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए मांग की थी, कि आतंकवाद को पनाह देने वाले देश को विश्व कप 2019 में शामिल न किये जाये.
बता दें, कि पुलवामा हमले में शहीद हुए 44 जवानों के बाद बीसीसीआई ने यह फैसला लिया था. हरभजन सिंह, सौरव गांगुली, चेतन चौहान जैसे कई दिग्गज क्रिकेटर भारत को पाकिस्तान के साथ विश्व कप 2019 में ना खेलने की सलाह दे रहे हैं.
आईसीसी ने ठुकराई बीसीसीआई की यह मांग

बता दें, कि यह मामला शनिवार को आईसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान उठा. बैठक की अध्यक्षता आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने की थी. बीसीसीआई की इस मांग पर ज्यादा विचार-विमर्श नहीं किया गया और बीसीसीआई की इस मांग को ठुकरा दिया गया.
बता दें, कि इस बैठक में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने किया. हालाँकि, बीसीसीआई ने अपने इस पत्र में पाकिस्तान का कोई हवाला नहीं दिया था.
बीसीसीआई के अधिकारीयों ने की पुष्टि

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारिक ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा,
“ऐसा कुछ भी नहीं होने की संभावना है. आईसीसी के अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है, कि किसी भी देश से निष्काषित करने का फैसला सरकारी स्तर पर लिया जाता है और आईसीसी में ऐसा कोई नियम नहीं है. हालाँकि, हमें इस बात का पूरा अंदाजा था, लेकिन फिर भी हमने एक चांस लिया.
अन्य सदस्य देशों के कई खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते है, इसलिए उन्हें यह बात मंजूर नहीं थी. जिसकी वजह से हम बहुमत हासिल नहीं कर पाये.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बीसीसीआई ने पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने के लिए लिखा था पत्र, अब आईसीसी ने सुनाया अपना फैसला appeared first on Sportzwiki.