Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

के एल राहुल-हार्दिक पांड्या के बाद, काॅफी विद करण में जाने को तैयार रविचन्द्रन अश्विन

करण जौहर द्वारा निर्दशित पाॅपुलर शो काॅफी विद करण हाल ही में सुर्खियों में आय़ा था, जब टीम इंडिया के दो खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और के एल राहुल यहाँ इंटरव्यू देने गए थे. यहां पर उन्होंने करण जौहर द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दोनों ही खिलाड़ियों ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों को इस कृत्य के कारण शर्मशार होना पड़ा था.

इस कृत्य के कारण टीम से भी निलंबन कर दिया गया था, हालांकि कुछ दिन बाद दी दोनों ही खिलाड़ियों की टाम में सकुशल वापसी हुई थी. अब एक बार ये शो फिर चर्चा का विषय बना है. इस बार भारतीय  स्पिनर अश्विन के कारण ये शो एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

भारतीय टीम के स्पिनर ने इंस्टा पर एक पोस्ट आस्क मी एनीथिंग’ फीचर का प्रयोग किया तो एक यूजर ने पूछ दिया कि क्या आप काॅफी विद करण में जाना पसंद करेंगे, तो अश्विन ने भी यूजर को निराश न करते हुए हां में उत्तर दे दिया. 

अनुभवी ऑफ स्पिनर पिछले कुछ महीनों से वनडे टीम से बाहर चल रहे है. सीमित ओवरों में टीम से बाहर होने के कारण टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए नहीं दिखाई दे रहे है. वह इस समय घरेलू मैैच खेलते हुए टीम इंड़िया में वनडे और टी-20 वापसी का इंतजार कर रहे है. 23 मार्च से शुरु  हो रहे आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. किंग्स इलेवन पंजाब ने 2018 के शुरुआती दौर में अच्छा प्रर्दशन किया लेकिन बाद में टीम पिछड़ती चली गई. जिसके कारण वह प्लेआफ में भी जगह नहीं बना पाए थे.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post के एल राहुल-हार्दिक पांड्या के बाद, काॅफी विद करण में जाने को तैयार रविचन्द्रन अश्विन appeared first on Sportzwiki.