Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शीर्ष वरीय चेन यूफेई और शी युकी इंडिया ओपन से हटे

नयी दिल्ली
चीन के शीर्ष वरीय चेन यूफेई और शी युकी रविवार को मेडिकल कारणों से इंडिया ओपन से हट गए जिससे मंगलवार से शुरू हो रहे इस 350000 डालर इनामी विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट की चमक कुछ फीकी हुई। चेन ने हाल में आल इंग्लैंड में चीन के पांच साल के खिताबी सूखे को खत्म किया था। शी युकी के हटने के बाद भारत की पीवी सिंधू को शीर्ष वरीयता मिलेगी और वह 2017 के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं। वह पिछले साल भी फाइनल में पहुंची थी। चीन मौजूदा सत्र में इंडिया ओपन में अपना सबसे बड़ा दल उतारेगा। उसके 25 खिलाड़ी 31 मार्च को खत्म होने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी ंिबगजियाओ अब महिला एकल में चीन की चुनौती की अगुआई करेंगी।