खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे शृंंखला का पहला मैच कल हैदराबाद में खेला जाएगा। जब इस सीरीज के लिए टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य कंगारू टीम से टी-20 सीरीज में मिली हार का बदला लेना होगा। भारतीय टीम को टी-20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है।
मैक्सवेल ने टी20 में अपने नाम दर्ज किया ये शानदार रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे
वहीं विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे सीरीज में अपनी विश्व कप टीम को अंतिम रूप देने उतरेगी। इंग्लैंड की धरती पर 30 मई से होने वाला विश्व कप अब तीन महीने दूर रह गया है और टीम इंडिया के पास अपनी विश्व कप टीम को अंतिम रूप देने के लिए यह अंतिम शृंखला है।
इंग्लैंड ने जीता तीसरा वनडे, भारत ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा
इस सीरीज में एक बार फिर से भारतीय टीम को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी। वह चोट के कारण टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज से भी बाहर हैं। अब हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी में विजय शंकर के पास एक ऑलराउंडर के रूप में खुद को साबित करने का मौका होगा।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के लिए इस पर मढ़ा दोष
इस सीरीज में विकेटकीपर ऋषभ पंत और केएल राहुल के पास अच्छा प्रदर्शन कर विश्व कप टीम में जगह बनाने का अच्छा मौका होगा। हाल ही में खेली गई टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। जबकि केएल राहुल ने दोनों ही मैचों शानदार प्रदर्शन कर प्रभावित किया है।