Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इवांस को हराकर वावरिंका दूसरे दौर में

इंडियन वेल्स
तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्टान वावरिंका ने ब्रिटिश क्वालीफायर डेनियल इवांस को 6 . 7, 6 . 3, 6 . 3 से हराकर इंडियन वेल्स एटीपी टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया । डेढ साल फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे वावरिंका 2017 में कैलिफोर्निया में उपविजेता रहे थे लेकिन पिछले साल संयुक्त एटीपी मास्टर्स और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से बाहर रहे ।    दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को पहले दौर में बाय मिला था । वावरिंका ने दो घंटे और आठ मिनट तक चला मुकाबला जीता । पांचवीं वरीयता प्राप्त दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को दाहिनी कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापिस लेना पड़ा । वहीं जर्मनी के पीटर जी ने इटली के आंद्रियास सेप्पी को 7 . 5, 6 . 4 से हराया । अब वह चौथी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर से खेलेंगे ।