Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सनराइजर्स के पहले मैच में विलियमसन का खेलना संदिग्ध

कोलकाता
कंधे की चोट से जूझ रहे कप्तान केन विलियमसन का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के पहले आईपीएल मैच में खेलना संदिग्ध है। विलियमसन को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। वह शुक्रवार की रात मार्टिन गुप्टिल के साथ यहां पहुंचे। कोच टाम मूडी ने कहा कि यह गंभीर चोट नहीं है । उसके खेलने के बारे में फैसला कल लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे दूसरे घरेलू मैच से पहले कुछ दिन का आराम है । यदि वह उपलब्ध नहीं है तो भी कोई मसला नहीं है। भुवनेश्वर टीम की कप्तानी करेंगे क्योंकि वह उपकप्तान है। सनराइजर्स को दूसरा मैच 29 मार्च को राजस्थान रायल्स से खेलना है ।