धोनी के जैसा क्रिकेट खिलाड़ी अगर किसी भी टीम में हो तो वो टीम ख़ुद को सबसे सौभाग्यशाली टीम मानती है, क्योंकी धोनी किसी भी क्रम पर आकर बल्लेबाजी करते हैं. इसके साथ वो शानदार विकेटकीपर भी हैं, लेकिन जो धोनी की सबसे बड़ी खासियत है वो ये है उनकी कप्तानी जिसके दुनिया में कई खिलाड़ी मुरीद हैं. उनमें से ही एक हैं इमरान ताहिर जो धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं.
हमारे कप्तान के कारण पूरी टीम ही शांत रहती है: ताहिर

अफ्रीका के लिए खेलने वाले ताहिर पिछले 3 साल से आईपीएल में धोनी के साथ खेल रहे हैं. इससे पहले ये दोनों खिलाड़ी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के लिए भी एक साथ खेल चुके हैं और पिछली साल से ये दोनों चेन्नई के लिए खेल रहे हैं.
इमरान ताहिर बहुत पहले से ही धोनी के कप्तानी के प्रशंसक रहे हैं. ताहिर के अनुसार धोनी के कप्तानी में किसी को कोई प्रेशर लेने की जरुरत नहीं पड़ती. इसी के चलते चेन्नई ने इस आईपीएल सीजन का भी शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले 2 मैच जीत लिए हैं. चेन्नई की टीम पिछली बार की आईपीएल ख़िताब विजेता भी है.
धोनी की तारीफ़ करते हुए ताहिर ने कहा कि
“दुनिया का सबसे शांत क्रिकेटर हमारी टीम की कप्तानी करता है. जिसके कारण हमारी पूरी टीम ही शांत और मस्त रहती है. आईपीएल जैसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में आपको हमेशा से एक अच्छी शुरुआत की जरुरत पड़ती है, जोकि हमारे टीम को मिल गयी है. बस हम अब यही आशा करते हैं, कि हमारा ये फॉर्म आने वाले मैचो में भी बरक़रार रहे.”
चेन्नई की विकेट स्पिन गेदबाजी के अनुकूल
चेन्नई की विकेट को स्पिनरों के लिए हमेशा से ही मददगार माना गया है. इस सीजन में भी चेन्नई की विकेट स्पिनरों के अनुकूल है. चेन्नई की टीम को अपना अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई के विकेट पर ही खेलना है.
चेन्नई के विकेट पर बोलते हुए ताहिर ने कहा कि
“चेन्नई की पिच पर बॉल टर्न हो रही है. जब भी विकेट इस तरह की होती है, तो आपको बॉल को फ्लाइट कराने की छुट मिल जाती है. स्पिनरों के लिए ये पिच बहुत ही अच्छा है. हम हमेशा से ही अपना प्लान पिच को देखकर ही बनाते हैं. अगले मुकाबले में भी हम अपना योजना के अनुसार ही गेदबाजी करने का प्रयास करेंगे.”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post इमरान ताहिर ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया दुनिया का सबसे शांत क्रिकेटर appeared first on Sportzwiki.
