Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बटलर-अश्विन विवाद में बेन स्टोक्स ने विराट कोहली को घसीटा, कह दिया ये बात

राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच कल खेले गए आईपीएल के मुकाबले में. मैच से ज्यादा रविचंद्रन अश्विन और जोस बटलर को किया गया आउट चर्चा में रहा. जिस तरह अश्विन ने बटलर को आउट किया वो विवादों में आ गया. हर जगह पंजाब के कप्तान अश्विन की आलोचना हो रही है. सारा क्रिकेट जगत आज उनके खिलाफ खड़ा है. और उनके खेल भावना पर सवाल उठा रहा है.

बेन स्टोक्स ने किया ये ट्वीट 

इस बीच राजस्थान और इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स इस विवाद में कूद पड़े हैं. बेन स्टोक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “उम्मीद है, मैं वर्ल्ड कप फाइनल खेलुंगा और अगर विराट कोहली बल्लेबाज़ी कर रहे होंगे और मैं गेंदबाज़ी, तो मैं कभी नहीं कभी भी नहीं….जो लोग मुझे इसमें शामिल कर रहे हैं, सिर्फ उनके बातों पर जवाब देने  को दूर करने के लिए लिखा है..”

13वें ओवर की पांचवी गेंद पर बटलर हुए आउट 

दरअसल राजस्थान और पंजाब के बीच जब राजस्थान की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई. तब मैच के 13वें ओवर की पांचवी गेंद पर जब अश्विन रनअप के लिए आए तो उनके गेंद फेंकने से पहले ही जोस बटलर रन लेने के लिए अपना क्रिज छोड़ चुके थे. उसी वक्त अश्विन ने बटलर को बाहर देखकर नॉन स्ट्राइक के स्टंप्स उड़ा दिए. इस तरह बटलर को पवेलियन वापस जाना पड़ा.

बटलर के आउट होने के बाद बिखर गई राजस्थान की टीम 

क्रिस गेल ने मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए. जिसके बाद पंजाब की टीम ने पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. राजस्थान की टीम की ओर बटलर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे.  जिस वजह से लग रहा था राजस्थान ये मैच जीत सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ बटलर के आउट होने के बाद राजस्थान के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए और राजस्थान मैच हार गई.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post बटलर-अश्विन विवाद में बेन स्टोक्स ने विराट कोहली को घसीटा, कह दिया ये बात appeared first on Sportzwiki.