Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ड्वेन ब्रावो ने भारत, इंग्लैंड को नहीं, बल्कि इस टीम को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार

आईसीसी विश्व कप 2019 को अब एक साल से भी कम का समय शेष रह गया है. साल 2019 का आईसीसी विश्व कप 10 देशों के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए ख़िताब का प्रबल दावेदार भारत और इंग्लैंड की टीम को माना जा रहा है.

ब्रावो ने वेस्टइंडीज को बताया अन्य टीमों के लिए खतरा

इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि वेस्टइंडीज की टीम इस विश्व कप में सभी टीमों के लिए एक बड़ा खतरा हैं. साथ ही उन्होंने कहा है, कि यह विश्व कप एक ओपन टूर्नामेंट है. जिसे अपना दिन होने में कोई भी टीम जीत सकती हैं.

पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान ब्रावो ने अपने एक बयान में कहा, “हमारे पास कुछ अच्छे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. वह तेजी के साथ बेहतर हो रहे है, उन्होंने जिस तरह वनडे की नंबर-1 टीम इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन किया, वह देखना मेरे लिए बहुत शानदार था.”

हमारी टीम का आत्मविश्वास काफी अच्छा 

ब्रावो ने आगे अपने बयान में कहा, “मैंने कप्तान जेसन होल्डर और टीम के अन्य खिलाड़ियों से बात की है. मैंने उनसे कहा, मुझे निश्चित रूप से विश्वास है, कि हमारी टीम विश्व कप 2019 में बेहतर खेल दिखाएगी व अन्य टीमों के लिए एक चिंता का विषय बनेगी.

मुझे लगता है, कि इस बार का विश्व कप एक ओपन टूर्नामेंट होने जा रहा हैं, जिसमे सभी टीमों के पास मौका रहेगा. जो टीम अपने दिन में अच्छा करेगी, वह टीम जीत हासिल करेगी, हालाँकि, वेस्टइंडीज की टीम अभी काफी आत्मविश्वास में है. विश्व कप में वेस्टइंडीज के युवा व अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण को देखना काफी अच्छा होगा.”

पीएसएल पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों के लिए 

साथ ही उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर कहा, “यह टूर्नामेंट निश्चित रूप से पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों के लिए है. उनके पास खुद को साबित करने का एक अच्छा मौका होता है. पीएसएल में पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी मेरे पास आते हैं और टिप्स मांगते हैं, मेरे से जितनी भी मदद होती है, मैं उनकी मदद करता हूँ.” 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ड्वेन ब्रावो ने भारत, इंग्लैंड को नहीं, बल्कि इस टीम को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.