Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आशिष नेहरा ने विश्व कप के लिए कोहली या बुमराह नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को माना सबसे बड़ी संपत्ति

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में कुछ ही समय में शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम अपनी तैयारियों में लगी हुई है। भारतीय टीम विश्व कप के लिए अपना संयोजन बनाने में लगी है जिसमें कई खिलाड़ियों के नाम तय है।

मोहम्मद शमी के रूप में मिला भारतीय टीम को बड़ा हथियार

भारत को विश्व कप के लिए सबसे प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम की इस प्रबल दावेदारी का सबसे बड़ा कारण है हाल के समय में टीम का प्रदर्शन….

टीम इंडिया के बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों का भी कमाल का प्रदर्शन रहा है। जब गेंदबाजों की बात करें तो भारत को एक और नया और बड़ा हथियार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रूप में मिला है।

मोहम्मद शमी ने हाल के प्रदर्शन से विश्व कप के लिए दी ताकत

मोहम्मद शमी ने इस साल वनडे क्रिकेट में एक बार फिर से वापसी के साथ ही अपने प्रदर्शन से जबरदस्त छाप छोड़ी है। मोहम्मद शमी ने पहले ऑस्ट्रेलिया उसके बाद न्यूजीलैंड और अब एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार काम कर रहे हैं।

मोहम्मद शमी ने विश्व कप से पहले अपनी इस गेंदबाजी से भारतीय टीम की गेंदबाजी की ताकत को बड़ा दिया है जो वाकई में किसी छुपा रूस्तम से कम साबित नहीं हो रहे हैं।

शमी भारत के लिए बनने जा रहे हैं एक बड़ी संपत्ति

मोहम्मद शमी के इस जबरदस्त प्रदर्शन को देखने के बाद भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशिष नेहरा ने मोहम्मद शमी को विश्व कप में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी संपत्ति करार दिया है।

आशिष नेहरा ने कहा कि ” ना केवल इस सीरीज में और आज के मैच में बल्कि पिछले साल भी मोहम्मद शमी वास्तव में प्रभावशाली रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे से मैं कहूंगा। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। उनकी फिटनेस भी वास्तव में प्रभावशाली रही।”

नेहरा ने आगे कहा कि “वो भारत के लिए एक बड़ी संपत्ति बनने जा रहे हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आशिष नेहरा ने विश्व कप के लिए कोहली या बुमराह नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को माना सबसे बड़ी संपत्ति appeared first on Sportzwiki.