Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, विराट ने शतक मारने को बना दिया है मजाक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के रांची में खेले गए तीसरे मैच में भारतीय टीम को लगातार दो जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 32 रनों से मात दी।

विराट कोहली ने हार के बीच जड़ा वनडे करियर का 41वां शतक

भले ही इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही इस पांच मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक जड़ा और अपने वनडे क्रिकेट करियर में शतकों की संख्या को 41 पर पहुंचा दिया।

विराट कोहली ने इस साल जड़ा अपने वनडे करियर का तीसरा शतक

महेन्द्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची में शुक्रवार को खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बहुत ही आकर्षक पारी खेली। विराट कोहली दूसरे भारतीय बल्लेबाजों से पूरी तरह से अलग नजर आए।

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए केवल 95 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस शतक के साथ ही 8वां वनडे शतक जड़ा। और इस साल उनके बल्ले से ये तीसरा शतक रहा।

मोहम्मद कैफ के साथ ही दिग्गजों का कोहली के शतक को सलाम

41 शतकों के साथ अब विराट कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास में सचिन तेंदुलकर के शतकों के रिकॉर्ड से महज 8 कदम दूर हैं और जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे तो आने वाले कुछ ही महीनों में कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

शुक्रवार को भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराया जरूर लेकिन सोशल मीडिया पर विराट कोहली का जबरदस्त गुणगान हो रहा है। सोशल मीडिया पर दिग्गज क्रिकेटर कोहली को सलाम कर रहे हैं।

कोहली को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ी बात कही। कैफ ने लिखा कि  “ये आसान नहीं है। ये मजाक नहीं है लेकिन इस आदमी ने तो इसे मजाक बना दिया है। 41वां किंग कोहली के लिए।”

कैफ के अलावा कई क्रिकेटरों ने कोहली को विराट सलाम किया है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, विराट ने शतक मारने को बना दिया है मजाक appeared first on Sportzwiki.