Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय शंकर के शानदार प्रदर्शन से, इन दो खिलाड़ियों का टूट सकता है विश्व कप में खेलने का सपना

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच में विजय शंकर ने बल्लेबाजी के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी भी करी. विश्व कप से इस खिलाड़ी को लगातार मौके दिए जा रहे हैं. इस खिलाड़ी को कल के मैच में धोनी से भी ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया. इस मौके को इस खिलाड़ी ने जमकर भुनाया. शानदार शॉट्स के साथ 46 रन बनाएं.

जब गेंदबाजी करने की बात आई. तब इस खिलाड़ी ने शुरू में तो रन दिए. लेकिन आखिरी ओवर में ऐसा कमाल किया की भारत ने मैच ही जीत लिया. विश्व कप से पहले भारतीय टीम की ये आखिरी सीरीज है. इसके बाद टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल खेलना है.

ऋषभ पंत का विश्व कप का सपना टूट ना जाए

जिस तरह की बल्लेबाजी विजय शंकर कर रहे हैं. वो उपरी क्रम में भारत के लिए खेल सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत को टी-20 में मौके मिले. लेकिन उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खिलाड़ी को शुरू के मैचों में जगह नहीं मिली. भारतीय टीम इस समय धोनी के रूप में एक अनुभवी विकेटकीपर है.

जिस वजह से इस एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भी इस खिलाड़ी को टीम में मौके नहीं मिल रहे. अब विजय शंकर का प्रदर्शन देख कर ऐसा लगता है कि खिलाड़ी एक बल्लेबाज और एक ऑलराउंडर दोनों तरीके से टीम का हिस्सा हो सकते हैं. पंत को टीम में एक बल्लेबाज के तौर पर मिले मौके को भुना नहीं पाए.

रायडू के बल्लेबाजी में नहीं है निरंतरता 

पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम की जो सबसे बड़ी परेशानी रही है. वो नंबर चार की बल्लेबाजी है. इस नंबर पर रायडू कुछ मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. तो कुछ मैच में फ्लॉप इस खिलाड़ी के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है. विजय शंकर इस खिलाड़ी के भी बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ 90 रनों की पारी छोड़ दें तो उसके बाद सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी में खेले 3 मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच में इस खिलाड़ी का बल्ला नहीं बोला है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विजय शंकर के शानदार प्रदर्शन से, इन दो खिलाड़ियों का टूट सकता है विश्व कप में खेलने का सपना appeared first on Sportzwiki.