Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यहां जाने मुंबई इंडियंस-चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए अब तक के मुकाबलों में कौन रहा है सर्वश्रेष्ठ

आईपीएल 2019 की शुरूआत 23 मार्च से हो रही है. क्रिकेट के महासमर में भारत के अलावा विदेशी टीमों के खिलाड़ी भी इसको लेकर काफी उत्साहित रहते हैं. आईपीएल की शुरूआत 2008 में हुई थी. तब से लेकर अब तक जिन दो टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है वो हैं चेन्नईसुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस.

चेन्नई और मुंबई की टीमें आईपीएल और चैंपियंस लीग में अब तक 26 बार एक दूसरे के आमने सामने आ चुकी हैं, मुंबई इंडियंस ने 14 जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैच जीते हैं. इस लिहाज से मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी है मगर चेन्नई को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता. मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015 और 2017 व चेन्नई ने 2010, 2011 और 2018 का खिताब अपने नाम किया है.

क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि इस सीजन में मुंबई की दावेदारी काफी मजबूत रहने वाली है. आईपीएल में चेन्नई और मुंबई के बीच पहला मुकाबला 24 अप्रैल 2008 को खेला गया था जिसमें चेन्नई ने हेडन की 46 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी की बदौलत जीत हासिल की थी.

चेन्नई के सुरेश रैना 26 मैचों में 673 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उनके बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है जिन्होंने 21 मैचों में 548 रन बनाए हैं. इस सीजन में 3 अप्रैल 2019 को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहली बार ये दोनों टीमें एक- दूसरे के आमने सामने होंगी. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

मुंबई और चेन्नई के बीच आईपीएल मैचों में रोमांच अपने चरम पर होता है, दोनों ही टीमों में विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं जो कभी भी मैच को इधर से उधर करने की क्षमता हैं.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post यहां जाने मुंबई इंडियंस-चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए अब तक के मुकाबलों में कौन रहा है सर्वश्रेष्ठ appeared first on Sportzwiki.