भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए वनडे सीरीज में भारत को 3-2 से हार मिली है. आखिरी मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी खराब रहा. ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 273 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम नहीं प्राप्त कर पाई. टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर जल्दी आउट हो गए. उसके बाद सीरीज में दो शतक बना चुके विराट कोहली भी कोई ज्यादा कमाल नहीं कर पाए.
उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. पहले ऋषभ पंत आउट हुए उसके बाद विजय शंकर भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाएं.
केदार-भुवी ने थोड़ी उम्मीद दिखाई

इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी कर रहे केदार जाधव ने एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार के साथ एक अच्छी साझेदारी निभाते हुए टीम को धीरे-धीरे जीत तक पहुंचा रहे थे. लेकिन ये जोड़ी टूटी और भारत ये मैच हार गया. इसके साथ ही उन्होंने सीरीज भी गंवा दी. लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
केदार-भुवी ने बना दिया ये शानदार रिकॉर्ड

जाधव ने 44 रन की पारी खेली और भुवनेश्वर ने 46 रनों की पारी खेली और सातवें विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 91 रन जोड़े. अपनी साझेदारी के साथ, उन्होंने हरभजन सिंह और प्रवीण कुमार द्वारा एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पीछा करते हुए भारत के लिए सातवें विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. हरभजन और प्रवीण ने 2009 में वडोदरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की साझेदारी की थी.
भुवनेश्वर और केदार के शानदार प्रयास बेकार गए

हालांकि, भुवनेश्वर और केदार के शानदार प्रयास बेकार गए क्योंकि भारत 237 रन पर ढेर हो गया. एडम ज़म्पा ऑस्ट्रेलिया के लिए दस ओवरों में 46/3 का शानदार स्पैल डाला, जिसमें रोहित, विजय शंकर और रवींद्र जडेजा के महत्वपूर्ण विकेट थे. 2019 विश्व कप से पहले भारत का अंतिम सीरीज थी. अब भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में खेलते नजर आएंगे.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post केदार-भुवनेश्वर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया appeared first on Sportzwiki.