Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दीक्षा ने कैनबरा क्लासिक में कट पाया

कैनबरा
भारत की युवा गोल्फर दीक्षा डागर ने शनिवार को यहां कैनबरा क्लासिक के दूसरे दौर में एक अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर है। वह टूर्नामेंट में कट पाने वाली इकलौती भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने पहले दौर में भी 70 का कार्ड खेला था। हरियाणा की 18 साल की यह गोल्फर शीर्ष पर संयुक्त रूप से काबिज स्लोवेनिया की काट्जा पोगकार (64) और नीदरलैंड की एना वैन डैम (63) से नौ शाट पीछे है। टूर्नामेंट में भाग ले रही अन्य भारतीय खिलाड़ियों में वाणी कपूर (72-75), त्वेसा मलिक (76-74), अमनदीप द्राल (73-78) और आस्था मदान (77-76) कट हासिल नहीं कर सकीं।