ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ अभी बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का बैन झेल रहे हैं। उनका बैन इसी महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। इसी बीच स्टीवन स्मिथ में पहली बार अपना हाथ आजमाया है। वह इस समय सदरलैंड की टीम के लिए खेल रहे हैं। यह टीम इस समय नेशनल टी-20 चैंपियनशिप में खेल रही है।
कोच बने स्मिथ

सदरलैंड टीम के टीम के साथ खिलाड़ी के रूप में जुड़े स्टीवन स्मिथ ने कोच की जिम्मेदारी संभाल ली है। इसी क्लब में स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन वॉ भी खेलते हैं। वॉ अपने बेटे का मैच देखने के लिए पहुंचे थे।
यह टीम टूर्नामेंट के नॉक आउट दौर में पहुँच चुकी है। स्मिथ अब कोच के रूप में अपनी पहले ट्रॉफी जीतना चाहेंगे। बैन के दौरान उन्होंने दुनिया भर में कई लीग में भी हिस्सा किया था।
इस दिन होगा बैन समाप्त

स्टीवन स्मिथ पर लगा हुआ बैन 28 मार्च को समाप्त हो रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही होगी। इसके अंतिम मैचों के लिए स्मिथ को टीम में जगह मिल सकती है।
स्मिथ इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। लेग स्पिनर के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में 60 से भी अधिक की औसत से रन बनाये हैं।
चोट से वापसी

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के दौरान स्टीवन स्मिथ चोटिल हो गये थे। इसके बाद उन्हें सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। इसी चोट की वजह उन्हें काफी समय मैदान से दूर भी रहना पड़ा था।
23 मार्च से आईपीएल की शुरुआत भी हो रही है और वह इसमें खेलते हुए नजर आयेंगे। वह शुरूआती मैच खेलेंगे या इसपर अभी सवाल बना हुआ है। उन्हें पिछले साल भी आईपीएल में खेलने पर रोक लगा दिया गया था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post बैन समाप्त होने से पहले कई भूमिका में दिख रहे स्टीवन स्मिथ, अब बने इस टीम के कोच appeared first on Sportzwiki.