Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टड ने केन विलियम्सन को लेकर कही बड़ी बात, कोहली के करीब आने से नहीं है हैरानी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने हुए हैं। विराट कोहली तीनों ही फॉर्मेट में बादशाहत कायम किए हुए हैं जिसमें वो अभी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर वन के पायदान पर हैं लेकिन विराट कोहली को जल्द ही इस स्थान से बेदखल किया जा सकता है।

केन विलियम्सन टेस्ट रैंकिंग में कोहली से हैं 7 अंक दूर

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान केन विलियम्सन तेजी के साथ विराट कोहली की नंबर वन रैंकिंग के करीब जा पहुंचे हैं। केन विलियम्सन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में शानदार पारी से रैंकिंग में कोहली के करीब पहुंच गए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ केन विलियम्सन की एक 200 रनों की पारी ने उन्हें अब टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली से केवल 7 अंकों का ही फासला रहने दिया है यानि उनके पास कोहली को पछाड़ने का मौका है।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टड को केन विलियम्सन पर नहीं है कोई हैरानी

केन विलियम्सन का विराट कोहली को पछाड़ने के करीब पहुंचना भले ही कई लोगों को हैरान कर रहा हो लेकिन न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टड को इस पर कोई आश्चर्च नहीं है।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टड ने कहा कि “मुझे नहीं लगता है कि ये कोई बड़े आश्चर्च की बात है। केन उतने ही अच्छे हैं जितना कि आप उन्हें देखते हैं। वो कितनी मेहनत करते हैं और उन्होंने बहुत कम उम्र में ऐसा किया है।”

केन विलियम्सन के पास है अतुलनीय काबिलियत

“उनके पास बल्लेबाजी करने और गेंदों को हिट करने और अपनी तकनीक के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अतुलनीय भूख है। वो एक ऐसे इंसान नहीं हैं जो अपनी हंसी पर बिल्कुल भी आराम करते हैं। अगर आप उनकी कोचिंग देखेंगे तो आपको आश्चर्य नहीं होगा।”

गैरी स्टड ने कहा कि “इस सीरीज के लिए वो हमारे नंबर 1 हैं और वो इसी तरह से आगे बढ़ाते रहेंगे। मुझे लगता है कि हम हर उस प्रारूप में मजबूत होने की कोशिश कर रहे हैं जो हम खेलते हैं। जाहिर है कि विश्व कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट आ रहा है। और हम उसमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और हर देश अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है।”

“हर मैच में हम अच्छा खेलते हैं, हम सिर्फ बेहतर करने की कोशिश करते हैं। हर दिन बेहतर करने के बारे में सोचते हैं और टीम को भी इसी बारे में बताते हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टड ने केन विलियम्सन को लेकर कही बड़ी बात, कोहली के करीब आने से नहीं है हैरानी appeared first on Sportzwiki.