इस समय ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दो मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे मैच में मिली जबरदस्त जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करने से अपने आप को नहीं रोक सकें। दूसरे मैच भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया और इसके बाद गेंदबाजी में विजय शंकर ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई है।
दो मैचों में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा की इस समय दोनों टीमों में जो सबसे बड़ा फर्क है तो वो विराट कोहली है। विराट पहले अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके दिखाते है और इसके बाद गेंदबाजी में अपने गेंदबाजों को सही तरह से इस्तेमाल करके अपनी जीत को पक्की करते हैं। लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा की इस जीत में विराट के साथ उनके साथ विजय शंकर और बुमराह उनके लिए हर जीत का आसान बनाने का काम कर रहे हैं।
विराट हर मैच में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करना चाहते है और इसी वजह से भारतीय टीम को जीत आसानी से मिल जाती है। दूसरे मैच में हमारे बल्लेबाज थोड़ा और अच्छा खेलते तो परिणाम हमारे पक्ष में होता। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा की इस सीरीज में अभी तक भारत का पलड़ा भारी रहा है और भारत ने कभी भी हमें फ्रंटफुट पर आने का मौका तक नहीं दिया।
Herald