Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय शंकर ने किया उस्मान ख्वाजा का शानदार कैच

हैदराबाद 
भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे इंटरनैशनल मैच में कुलदीप यादव की गेंद पर उस्मान ख्वाजा का शानदार कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 24वें ओवर की आखिरी गेंद थी जब ख्वाजा ने आगे बढ़कर यादव की गेंद को मिडविकेट पर हवाई शॉट खेलना चाहा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शॉट अच्छा लगाया लेकिन उनकी प्लेसमेंट अच्छी नहीं रही। विजय ने मिड-विकेट पर अपने दाएं ओर दौड़ते हुए एक अच्छा कैच लपका। खवाजा उस समय सेट हो चुके थे। वह आखिरी 76 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए। 

इससे पहले, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दो टी20 इंटरनैशनल मैचों को सीरीज में 2-0 से हराया था। यह ऑस्ट्रेलिया की भारत में पहली टी20 इंटरनैशनल जीत थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का अगला मैच 5 तारीख को खेला जाएगा।