टीम इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज चल रही है, टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैचों में अच्छी शुरुआत के बाद इस लय को बरकरार नहीं रख सकी. लगातार दो मैच जीतने के बाद भी टीम इंडिया को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. चौथे और पांचवें मैच के लिए धोनी को आराम दिया गया है.
पतं से जब अहम मौके पर विकेट मिस हुआ तो मोहाली का क्राउड धोनी को बुलाने का मांग करने लगा. आज हम पांच ऐसे कारण बताएंगे जिससे टीम इंडिया अभी भी धोनी के बिना खेलने को तैयार नहीं है.

विकेटकीपिंग-
विकेट के पीछे अभी तक धोनी से बेहतर कोई नहीं है, लोग पंत को भले धोनी के उत्तराधिकारी के रुप में देखते हो, लेकिन पंत अभी तक तैयार नहीं हुए है. वह लेग साइड में कमजोर दिखाई दे रहे है. जिस तरह से टर्नर के विकेट को मिस किया उसको देखकर लगता है कि वह अभी पूर्ण रुप से तैयार नहीं हुए है.
अनुभव-
इस समय टीम इंडिया में धोनी ही सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी है, धोनी विषम परिस्थतियों में शांत दिमाग से काम लेते है. जिसके कारण वह टीम को कई बार हारा हुआ मैच जिताने में सफल हो जाते है. इसके साथ ही गेंदबाजों के साथ सामंजस्य बनाए रहते है. वह लगातरा गेदंबाजों को विकेट के पीछे से निर्देश देते रहते है.
धोनी एक बैट्समैन के रुप में –

धोनी एक बैट्समैन के रुप में फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आते है. वह फिनिशर की भूमिका में टीम इंडिया की कई बार नैय्या पार लगा चुके है. छक्कों के मामले में धोनी दूसरे नंबर पर है, पहले नंबर पर रोहित शर्मा है. धोनी की मौजूदगी ही टीम इंडिया में आत्मविश्वास लाने का काम करती है.
विराट कोहली के लिए परफेक्ट विंगमैन-
धोनी बतौर टीम में उपकप्तान के रुप में नामित नहीं है, लेकिन वह विराट कोहली के हर निर्णय में निखार लाने का काम करते है. धोनी अपने अनुभव का फील्डिंग में उपयोग करते है, गेंदबाजों को समय समय पर सुझाव देने का काम करते है. धोनी फील्ड प्लेसमेंट में विराट की सहायता करते है. धोनी, विराट के परफेक्ट विंगमैन के रुप में जाने जाते है.
धोनी रिव्यू सिस्टम-

डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम के नाम से जाना जाता है, ये इसलिए क्योंकि जब भी धोनी रिव्यू लेते है तो वह 90 प्रतिशत सही ही होता है. कई अहम मौकों पर धोनी ने रिव्यू को इस्तेमाल कर टीम को जीत दिलाने में मदद की है. इन पांच कारणों के कारण टीम इंडिया अभी धोनी के बिना मैच खेलने के लिए तैयार नहीं है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पांच ऐसे कारण जो साबित करते हैं महेंद्र सिंह धोनी के बिना कुछ भी नहीं है भारतीय टीम appeared first on Sportzwiki.