इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच इस समय पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच नागपुर में खेला जा रहा है। दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि हासिल की।
एबी डीविलियर्स के बाद अब इस दिग्गज अफ्रीकी खिलाड़ी ने किया विश्व कप के बाद संन्यास लेने का ऐलान
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में मात्र 159 पारियों में अपने 9000 रन पूरे कर लिए है। इसी के साथ ही विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के छठें कप्तान बन गए है।
IPL के 12वें सीजन अब दर्शक भी जीत सकेंगे ये बड़े पुरस्कार, लेकिन करना होगा ये काम...
कप्तान विराट कोहली ने दूसरे वनडे मैच के 14वें ओवर में ये खास उपलब्धि हासिल की। कप्तान विराट कोहली ने अपनी पारी में 22 रन बनाते ही ये रिकॉर्ड बना डाला। इसी के साथ कप्तान विराट कोहली अन्तरराष्ट्रीय वनडे करियर में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले पहले कप्तान बन गए है। इसी के साथ विराट कोहली ने कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 204वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पहले वनडे भी रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की थी। विराट ने पहले वनडे में कैरेबियाई के पूर्व कप्तान विवि रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने 48वां वनडे जीता। वहीं, विवि की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 47 वनडे मैच जीते है।