भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच की शुरुआत 2 मार्च यानी कल से होने वाली है. इस सीरीज में भारतीय टीम विश्व कप को देखते हुए कई बदलाव कर सकती है. सीरीज शुरू होने से पहले ऋषभ पंत और के एल राहुल को विश्व कप से पहले खुद को साबित करने का आखिरी मौका है.
सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस कर इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में बताया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा,
ऋषभ पंत के बारे में कही ये बात

ऋषभ पंत को विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वनडे स्क्वाड में वापस लिया गया है और दिनेश कार्तिक को बाहर रखा गया है. पंत को वनडे प्लेइंग इलेवन में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं खिलाया जा सकता क्योंकि वो जगह महेंद्र सिंह धोनी की है. पंत को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खिलाने के लिए क्या कोहली एक गेंदबाज कम करेंगे.

उन्होंने कहा,
“हमें कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना होगा. मुझे नहीं लगता कि एक गेंदबाज कम खिलाने से कोई फायदा होगा. हम दूसरों को मौका देने की कोशिश करेंगे लेकिन गेंदबाजी कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं होगा”
केएल जब अच्छा खेलता है तो वो अलग ही स्तर पर होता है

पंत के अलावा केएल राहुल भी ऐसे एक खिलाड़ी हैं, जो विश्व कप के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले राहुल के बारे में कोहली ने कहा,
“केएल जब अच्छा खेलता है तो वो अलग ही स्तर पर होता है. हमने उसे आईपीएल में ऐसा करते देखा है और टीम इंडिया के लिए टुकड़ों में अच्छा करते देखा है. उम्मीद है कि वो लगातार ऐसा करना जारी रखेगा. ये देखना दिलचस्प होगा कि विश्व कप स्क्वाड में क्या फैसला होगा लेकिन उसने अपने लिए मजबूत केस बनाया है.”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व कप टीम में ऋषभ पंत-के एल राहुल में से किसे मिलेगा मौका, विराट कोहली ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.