Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यू जीलैंड आतंकी हमला: इस खिलाड़ी के कारण बांग्लादेश क्रिकेट टीम को मिला 'जीवनदान'

स्पोर्ट्स डेस्क।न्यूजीलैंड में हुए आंतकी हमले में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है और इस हमले के बाद पूरे देश में हाई अर्लट जारी कर दिया गया है। लेकिन इस हमले में न्यूजीलैंड दौरे पर गई बांग्लादेश की पूरी टीम इस हमले से बाल बची है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की जब यह हमला हुआ तो बांग्लादेश की पूरी क्रिकेट टीम इस मस्जिद में नमाज के लिए जाने वाली थी।

लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम अपने ही कप्तान महदुल्लाह के ​देरी के कारण वह लेट हो गई और पूरी टीम बस में उनका इंतजार करती रही। लेकिन उसी समय उस हमलावर ने मस्जिद में घूस लोगों पर हमला कर दिया और सभी लोगों को मौत के घाट उतार दिया। अगर कप्तान के आने में देरी नहीं होती तो बांग्लादेश टीम के साथ कुछ भी हो सकता है। लेकिन पहली बार देरी होने के कारण हम सब लोगों को जीवनदन मिला है और पूरी टीम ने अपने कप्तान को देरी से आने के लिए शु​क्रिया अदा किया है। न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे बड़ा हमला बताया है। दूसरी तरफ, पुलिस ने इस घटना के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।


इस घटना के चश्मदीद एक पत्रकार ने बताया की अगर 10 बांग्लादेश की टीम 10 मिनट पहले आती तो उनके साथ कुछ भी हो सकता था। जब बांग्लादेश की टीम को इस घटना के बारे में पता चला तो सभी खिलाड़ियों के होश उड़ गए। लेकिन उनकी कप्तान की देरी उनको इस मौत के काल में जाने से बचाया तो सभी खिलाड़ियों ने अपने कप्तान की देरी पर खुशी जताई। इस हमले के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड न तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला किया है।



Herald