Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया था ऐसा दर्द, जिसे आज तक नहीं भूली होगी कंगारू टीम

खेल डेस्क। आज का दिन भारतीय क्रिकेट टीम और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के लिए विशेष महत्व रखता है। आज ही के दिन 18 साल पहले सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारू टीम का विजयी रथ रोका था। इस दिन कंगारू टीम को ऐसी हार मिली थी, जिसके कारण उसने टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम को फॉलोऑन देना लगभग बंद ही कर दिया।

IPL 2019: KKR को प्रतियोगिता से पहले लगा बड़ा झटका, ये दो दिग्गज खिलाड़ी हुए टूर्नांमेंट से बाहर

18 साल पहले आज ही के दिन यानी 15 मार्च, 2001 को सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने स्टीव वॉ की नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का टेस्ट क्रिकेट में लगातार 10वीं सीरीज जीतने के विश्व रिकॉर्ड का सपना चकनाचूर कर दिया था।कोलकाता में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मुकाबले में भारतीय टीम ने कंगारू टीम को 171 रन से शिकस्त देकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी।

एक बार फिर से मैदान पर दिखाई देगा ये दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज, सुप्रीम कोर्ट ने हटाया आजीवन प्रतिबंध

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में केवल 171 रन ही बना सकी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को फॉलोऑन दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने वीवीएस लक्ष्मण (281) और राहुल द्रविड़ (180) की शानदार पारियों की मदद से अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 657 रन बनाकर घोषित की। मैच के अन्तिम दिन 384 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम हरभजन सिंह और सचिन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी के सामने अपनी दूसरी पारी में केवल 212 रन पर ही ढेर हो गई।