Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बाहर बैठे लोगों के बारे में सोचता तो घर पर बैठा होता: विराट कोहली

चेन्नई
विराट कोहली ने गौतम गंभीर की टिप्पणी के संबंध में शुक्रवार को पूर्व सलामी बल्लेबाज का नाम लिये बिना कहा कि अगर वह यह सोचने लगे कि बाहर बैठे लोग क्या कह रहे हैं तो वह घर पर बैठे होते। गंभीर की टिप्पणी के बारे में कोहली ने कहा कि निश्चित रूप से आप आईपीएल जीतना चाहते हो। मैं वही कर रहा हूं जो मुझसे करने की उम्मीद की जाती है। मैं परवाह नहीं करता कि मेरे आईपीएल जीतने या नहीं जीतने पर आलोचना की जायेगी। आप किसी भी तरह की सीमायें नहीं बनाते। मैं कोशिश करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ करूं, जितना कर सकता हूं। मैं सभी संभावित खिताब जीतना चाहता हूं, लेकिन कभी कभार ऐसा नहीं होता। कोहली ने कहा कि हमें इसके बारे में व्यवहारिक होना चाहिए कि हम ऐसा क्यों नहीं कर सके। ऐसा दबाव भरे हालत में खराब फैसले करने से हुआ। अगर मैं बाहर बैठे लोगों की तरह सोचने लगूं तो मैं पांच मैच तक भी नहीं खेल सकूंगा और मैं घर पर बैठा होता।