Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नागपुर वनडे : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

नागपुर, 5 मार्च: आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद में खेले गए पहले मैच को जीतते हुए भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है। यहां भारत अपनी बढ़त को दोगुना करना चाहेगा। आस्ट्रेलिया भी वापसी की पूरी कोशिश करेगी।

भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किए हैं। आस्ट्रेलिया जरूर दो बदलावों के साथ उतरी है। शॉन मार्श और नाथन लॉयन को टीम में मौका मिला है। एश्टन टर्नर और जेसन बेहरेनडॉर्फ को बाहर जाना पड़ा है।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह। 

आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, शॉन मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, एडम जाम्पा, नाथन लॉयन। 

The post नागपुर वनडे : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी appeared first on Sportzwiki.