केकेआर ने रविवार की रात अपने आईपीएल अभियान की शानदार शुरुआत की उन्होंने एक रोमांचक मैच में हैदराबाद को 6 विकेट से हराया. इस मैच के हीरो आंद्रे रसेल बने जिन्होंने मात्र 19 बॉल पे 49 रन बना कर अपनी टीम को जीता दिया. केकेआर टीम के मालिक और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ खान भी इस मैच को देखने पहुंचे और सारा लाइमलाइट एक बार फिर से चुरा लिया.
केकेआर के खास फैन से मिले किंग खान

हमेशा की तरह शाहरुख़ के स्टेडियम में आते ही पूरे कैमरे का फोकस उन पर ही चला गया और फैन्स भी किंग खान का नाम लेकर शोर मचाने लगे.
शाहरुख़ ने भी पूरा मैच देखा और अपने टीम के खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई करते रहे. उनकी टीम ने भी उनको निराश नहीं किया और हैदराबाद को हराकर किंग खान को जीत का तोहफा दिया.
इस मैच में कोलकाता की टीम ने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए सुनील नरेन की जगह नीतीश राणा को ओपनिंग करने के लिए भेजा. राणा ने भी अपनी टीम को निराश ना करते हुए शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत की तरफ़ ले गये. जीत के बाद शाहरुख़ के चेहरे पर जीत की ख़ुशी साफ़ देखी जा सकती थी.
मैच खत्म के बाद शाहरुख़ खान ने केकेआर के एक ख़ास फैन से मुलाकात की जिनका नाम हर्शुल गोयनका है और जो सरेब्रेल पाल्सी नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं. बाद के कोलकाता टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक को भी हर्शुल के साथ देखा गया. किंग खान के इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया .
कोलकाता की टीम ने 2 बार जीता है आईपीएल का खिताब

केकेआर की टीम ने आईपीएल के खिताब पर 2 बार कब्ज़ा जमाया है. दोनों बार टीम के कप्तान गौतम गंभीर रहे हैं. कोलकाता ने अपने खिताब 2012 और 2014 में जीते हैं, लेकिन गंभीर ने कोलकाता टीम का साथ 2018 में छोड़ दिया था, जिसके बाद इस टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक हो गये हैं. पिछले सीजन मे भी कोलकाता कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह बनायीं थी.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post केकेआर की जीत के बाद शाहरुख़ खान ने दिव्यांग फैंस के लिए किया कुछ ऐसा जीत लिया करोड़ो भारतीयों का दिल appeared first on Sportzwiki.