Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रविचन्द्रन अश्विन ने इस दिग्गज को माना दुनिया का सबसे बुद्धिमान और महान कप्तान

क्रिकेट पंडितो की माने तो ये खेल भी चेस के खेल की तरह होता है, जिसमे यदि आप विरोधी टीम की अगली चाल को सही समय में समझ जाये तो खेल को अपने अनुसार ही चला सकते है. क्रिकेट एक टीम गेम है इस कारण खेल को सही समय में समझने की जिम्मेदारी ज्यादातर कप्तान के ही हाथ में होती है.

इस खेल में वही कप्तान सफ़लता को पाता है, जिसके पास हर मैच के लिए कम से कम 2 योजना जरुर होती हो. क्रिकेट के जानकारों की माने तो इस काम में सबसे माहिर खिलाड़ी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है.

अश्विन ने भी की धोनी के कप्तानी की तारीफ

धोनी के कप्तानी में बहुत क्रिकेट खेले अश्विन, धोनी के कप्तानी के बहुत बड़े प्रशंसक माने जाते है. क्योंकी उन्होंने कई बार सार्वजानिक स्थानों पर धोनी के इस गुण की तारीफ की है.

धोनी के कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स और भारत के लिए खेल चुके अश्विन से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि उनके अनुसार क्रिकेट की दुनिया में सबसे समझदार खिलाड़ी कौन है तो अश्विन ने फ़ौरन ही भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया.

धोनी के कप्तानी में ही अश्विन ने आईपीएल और भारतीय टीम में किया था पर्दापण

धोनी के कप्तानी में ही इस तमिलनाडु के खिलाड़ी ने आईपीएल टीम चेन्नई के लिए पहली बार 2009 में पर्दापण किया था. 2010 में हुए चैंपियंस लीग टी20 में अश्विन ने शानदार प्रद्रर्शन करते हुए 13 विकेट चटकाए थे और भारतीय टीम में आने के लिए अपने दरवाजे खोल लिए थे. उसके बाद अश्विन ने 2010 में ही पहली बार भारतीय टीम के लिए खेला उस समय भारत के कप्तान धोनी हुआ करते थे.

अश्विन ने भारतीय टीम के लिए 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 वर्ल्ड कप में शानदार प्रद्रर्शन किया था. इस समय ये खिलाड़ी भारतीय टीम से बाहर चल रहा है और सिर्फ़ टेस्ट क्रिकेट ही खेल रहा है.

अश्विन और धोनी दोनों इस समय अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए कप्तानी कर रहे हैं. जहाँ अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान हैं, तो वही धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभल रहे हैं.

देखें वीडियो

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post रविचन्द्रन अश्विन ने इस दिग्गज को माना दुनिया का सबसे बुद्धिमान और महान कप्तान appeared first on Sportzwiki.