स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरिज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-2 से मात दी है। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए निर्णायक वनडे में भारत को 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 272 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 237 रन पर ऑलआउट हो गई। लेकिन इस हार के बाद भी भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने अपने नाम जबरदस्त रिकॉर्ड दर्ज कर लिए है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड टीम इंडिया के आलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने अपने नाम दर्ज किया।
आपको बता दे कि जडेजा ने ही अंतिम वनडे मैच में भारत को पहली सफलता दिलाने में कामयाबी हासिल की थी। रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरोन फिंच को बोल्ड कर भारतीय टीम को पहला विकेट दिलाया था। इसके साथ ही उन्होंने ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया है आपको बता दे कि जडेजा के नाम कोटला मैदान में सबसे ज्यादा इस मैच से पहला विकेट लेने का रिकॉर्ड है उन्होंने ने इस मैदान पर 7 बार पहला विकेट ले रखा था। लेकिन जडेजा ने फिंच को आउट कर उन्होंने अपने विकेटों की संख्या 8 पहुंचा दी। इसके साथ ही उन्होंने ने इस मामले में की दिग्गजखिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।
आपको बता दे कि हरभजन, अजित अगरकर और केमार रोच के नाम इस मैदान में सात-सात विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, जडेजा के नाम अब इन तीनों से ज्यादा आठ विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। साथ ही आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 साल बाद भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज को जीतने में कामयाब हुई है।
ये भी पढ़े
Herald