Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई इंडियंस को तीन खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा का आईपीएल में अब तक ऐसा रहा है कप्तानी रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने 11 सफलतम सीजन को पूरा कर लिया है और अब वो 12वें सीजन के करीब जा पहुंचा है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई और उसके बाद से अब तक के सफर में जब हम एक कामयाब कप्तान की बात करें तो महेन्द्र सिंह धोनी का नाम हर किसी के जेहन में जरूर आएगा।

रोहित शर्मा आईपीएल में कप्तान के रूप में रहे हैं जबरदस्त सफल

लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी के साथ ही एक और खिलाड़ी है जिसने अपनी कप्तानी से खास जगह बनायी है वो हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा। रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस को तीन बार खिताब दिला चुके हैं।

वैसे महेन्द्र सिंह धोनी ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर कप्तान तीन टाइटल जीताए हैं। लेकिन रोहित शर्मा की बात कुछ और है क्योंकि उन्होंने कप्तान के रूप में ये सफलता पिछले 6 सीजन में हासिल की है।

रोहित शर्मा का कप्तानी सफर रहा है सुनहरा, जीते हैं तीन टाइटल

आज आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी का डंका बजता है। रोहित शर्मा का कप्तानी सफर बहुत ही सुनहरा रहा। जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम का कायाकल्प ही कर दिया।

एक चैंपियन बल्लेबाज के रूप में तो हिटमैन को हर कोई जानता है लेकिन अब वो एक चैंपियन कप्तान भी हैं जिसका गवाह मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के साथ ही पूरी दुनिया है।

रोहित शर्मा के कप्तानी सफर का कार्यक्रम स्टार स्पोर्ट्स पर हुआ प्रसारित

रोहित शर्मा की कप्तानी की बात करें तो उन्होंने 2013 में पहली बार मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी संभाली जिसके बाद उन्होंने अब तक 94 मैचों में कप्तानी की। इस दौरान रोहित ने मुंबई को 55 मैचों में जीत दिलायी तो मुंबई इंडियंस को इस दौरान 38 मैचों में हार मिली। विनिंग परसेंटेज की बात करें तो ये 59.04 % का रहा।

रोहित शर्मा की कप्तानी के अब तक के बेहतरीन सफर को लेकर मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जो आज सुबह स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर प्रसारित किया गया। जिसमें मुंबई से अब तक जुड़े कई खिलाड़ियों से रोहित शर्मा की कप्तानी के बारे में पूछा गया।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post मुंबई इंडियंस को तीन खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा का आईपीएल में अब तक ऐसा रहा है कप्तानी रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.