श्रीलंका टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा सीमित ओवरों के क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। साल 2004 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले लसिथ मलिंगा इस समय वनडे और टी-20 क्रिकेट में श्रीलंका टीम के कप्तान भी हैं। 35 वर्षीय मलिंगा ने अब घोषणा कर दी है कि कब वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करेंगे।
वनडे क्रिकेट से इसी साल संन्यास

श्रीलंका की टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका को 16 रनों से हार मिली थी। इस हार के बाद लसिथ मलिंगा ने कहा कि वह इस इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
मलिंगा वनडे क्रिकेट में लगातार चार गेंद पर चार विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र गेंदबाज हैं। उन्होंने यह कारनामा 2007 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था।
2020 में इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट से संन्यास

लसिथ मलिंगा ने 2010 में ही अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था वहीं इस विश्व कप के बाद वह वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। हालाँकि, वह टी-20 इंटरनेशनल मैचों में खेलना जारी रखेंगे।
ऑस्ट्रेलिया में 2020 में आईसीसी टी-20 विश्व कप खेला जाना है। इसी टूर्नामेंट के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। मलिंगा की कप्तानी में ही श्रीलंका 2014 वर्ल्ड टी-20 भी जीत चुका है।
देश को दी प्राथमिकता

आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका टीम की वजह से आईपीएल के शुरूआती मैचों में नहीं खेलने का फैसला किया है। वह आईपीएल के शुरूआती 6 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
श्रीलंका की क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि विश्व कप में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को घरेलू वनडे सीरीज खेलनी जरूरी है। इसी वजह से मलिंगा ने आईपीएल की जगह श्रीलंका की घरेलू वनडे सीरीज में खेलने का फैसला किया है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post लसिथ मलिंगा का ऐलान, इस सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे संन्यास appeared first on Sportzwiki.