Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज गेल हासिल करने उतरेंगे आईपीएल इतिहास की ये बड़ी उपलब्धि 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद अब किंग्स इलेवन पंजाब अपने दूसरे मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स से मुकाबला करेगी।पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन इस मुकाबले में ;मांकडि़ंग विवाद को पीछे छोड़ते हुए नई शुरुआत करने उतरेंगे। वहीं उसके सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के पास भी नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने का मौका होगा।

टूट गया युवराज सिंह का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, एक अनजाने क्रिकेटर ने लगा दिए लगातार सात छक्के

ईडन गार्डन में खेले जाने वाले इस मुकाबले में क्रिस गेल के पास आईपीएल में छक्कों का तिहरा शतक लगाने का मौका होगा। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्हें अब केवल चार छक्के लगाने की आवश्यकता है।

अब तक वह आईपीएल के 113 मैचों की 112 पारियों में 296 छक्के लगा चुके जड़े है। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। इस सूची में दूसरे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (187) और तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलयर्स (186) हैं।

मांकडिंग मामले में अब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहाणे ने बोल दी ऐसी बात कि...

गेल ने आईपीएल-12 के जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए अपने पहले मैच में 47 गेंदों पर 79 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और चार छक्के लगाए थे। क्रिस गेल जिस प्रकार से प्रदर्शन कर रहे हैं उसको देखते हुए तो यहीं कहा जा सकता है कि वह कोलकाता में 300 छक्के लगाने की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा लेेंगे।