खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और कप्तान आरोन फिंच ने भारत के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान में पांचवें और अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम को अच्छी शुरुआत दी है। समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवरों में 88 रन बना लिए हैं।
उस्मान ख्वाजा ने एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दी। ख्वाजा ने एक बार फिर इस सीरीज में अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 48 गेंदों पर 50 रन बना लिए हैं। इस पारी में वह अभी तक 6 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। दूसरी ओर कप्तान आरोन फिंच 43 गेंदों पर 27 रन बनाकर रवीन्द्र जडेजा का शिकार हुए।
भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे आज, कोटला में रोहित शर्मा बना सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो परिवर्तन किए गए। युजवेंद्र चहल के स्थान पर रवींद्र जडेजा और लोकेश राहुल की जगह मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में शॉन मार्श की जगह मार्कस स्टॉयनिस और जैसन बेहरनडोर्फ की जगह नाथन लियोन को टीम में जगह दी गई।
IPL 2019 : हैदराबाद को लग सकता है बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज इस कारण हो सकता है बाहर
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, केदार जाधव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह। ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा ,पीटर हैंड्सकांब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टाइनिस, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), झाय रिचर्डसन, पैट कमिंस, नाथन लियोन, एडम जम्पा।