Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रणीत स्वीस ओपन के फाइनल में हारे

बासेल (स्विट्जरलैंड)
भारतीय शटलर बी साई प्रणीत को स्विस ओपन के फाइलन में रविवार को यहां शीर्ष वरीय और विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शी यूकी से हार का सामना करना पड़ा। लगभग दो वर्षों में अपना पहला फाइनल खेल रहे दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत को 68 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19 18-21, 12-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। प्रणीत अंतिम बार जून 2017 में थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे थे और खिताब अपने नाम किया था। प्रणीत मैच का पहला गेम जीतने में सफल रहे लेकिन शी यूकी ने इसके बाद लगातार दो गेम जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया।