खेल डेस्क। इस समय भारतीय युवा क्रिकेटर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 12वें संस्करण में अपनी-अपनी टीमों की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।
मुम्बई इंडियन्स के लिए आई अच्छी खबर, अभ्यास सत्र में शामिल हुआ ये दिग्गज ऑलराउंडर
महाराष्ट्र और रेलवे के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एक खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखकर आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का क्रिकेट प्रबंधन जरूर खुश हुआ होगा। इस मुकाबले में महाराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज निखिल नायक ने ऐसी पारी खेली है जिसे देखने के बाद तो शायद केकेआर टीम मैनेजमेंट आईपीएल के अपने पहले मैच के लिए उन्हें टीम में जगह दे दे।
IPL-2019: ऑरेंज आर्मी के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस खिलाड़ी ने दिया टीम में लौटने का खास संदेश
इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में निखिल ने एक ओवर में 5 छक्के जडक़र सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने ये पांच छक्के रेलवे के तेज गेंदबाज अमित चंद्रिका प्रसाद मिश्रा के ओवर में लगाए थे। इस मुकाबले में निखिल ने केवल 58 गेंदों पर ही 95 रन की तूफारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके लगाए हैं।
अब टेस्ट क्रिकेट में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े बदलाव, एमसीसी समिति ने की सिफारिश
इनके इस प्रदर्शन की मदद से महाराष्ट्र रेलवे को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। महाराष्ट्र ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 177 रन बनाए। इसके जवाब में रेलवे की टीम केवल 156 रन पर ही ढेर हो गई।गौरतलब है कि आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए केकेआर ने निखिल को अपनी टीम में शामिल किया है। अब निखिल की इस पारी से केकेआर को विकेटकीपिंग की साथ-साथ बैटिंग में एक मजबूत विकल्प मिल गया है।