भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से सीरीज हार गई. दूसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी शानदार फॉर्म में थे. अब वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बहुत बुरी खबर आ रही हैं. टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी को चोट लगने की खबरें आ रही हैं. क्या है पूरी खबर आपको हम बताते हैं.
ऐसे लगी भारतीय टीम के इस महान खिलाड़ी को चोट

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शनिवार को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के शुरुआत से पहले नेट सत्र के दौरान चोट लग गई. टीम के सहयोगी स्टाफ के सदस्य राघवेंद्र से थ्रोडाउन लेते हुए धोनी को उनके दाहिने हाथ पर चोट आई.
चोट के बाद नहीं लिया नेट्स प्रेक्टिस में हिस्सा

पूर्व भारतीय कप्तान नेट्स पर एक लंबा बैटिंग सेशन के दौरान अभ्यास कर रहे थे. राघवेन्द्र की ऐसी ही एक डिलीवरी थी जिसमें उन्होंने शॉट मारा और धोनी के दाएं हाथ की हड्डी पर लगी और वो चोटिल हो गए. इसके बाद इस खिलाड़ी ने अभ्यास में भाग नहीं लिया.
चोट कितनी खतरनाक है इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है

चोट कितनी खतरनाक है इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है. अब कल होने वाले मुकाबले के बाद ही पता चलेगा की वो टीम का हिस्सा हैं या नहीं. भारतीय टीम में धोनी की जगह लेने के लिए ऋषभ पंत पहले से ही मौजूद हैं. इस खिलाड़ी को विश्व कप के लिए टीम का हिस्सा माना जा रहा है.
जिस वजह से पंत को लगातार मौके दिए जा रहे हैं. वहीँ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए कुछ दिन पहले ये खिलाड़ी मैन ऑफ़ द सीरीज था. अभी धोनी के अनुभव को टीम की बहुत जरूरत है. वो भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पहले वनडे से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लगी चोट, खेलना संदिग्ध appeared first on Sportzwiki.