Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने संन्यास का किया ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीकी के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के संन्यास लेने के बाद अब जेपी डुमिनी ने भी क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया है। जी हाँ, अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज़ जेपी डुमिनी ने विश्व कप (ICC WorldCup 2019) के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। वहीं इंग्लैंड में खेले जाने वाला वर्ल्ड कप उनके वनडे करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।

आपको बता दें, साउथ अफ्रीका में वो अपना अंतिम मैच कल श्रीलंका के खिलाफ केपटाउन में खेलेंगे। वनडे क्रिकेट में ये डुमिनी का 194वां मैच होगा। हालांकि वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी डुमिनी टी-20 क्रिकेट और आईपीएल खेलते रहेंगे। बताते चले उन्होंने डुमिनी साल 2017 में टेस्ट क्रिकेट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया था।

जेपी डुमिनी ने साल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वनडे में उन्होंने 193 मैचों की 175 पारियों में 37.39 की औसत से 5047 रन बनाये। इस दौरान उनका टेस्ट स्कोर 150 रन था। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 46 मैचों की 74 पारियों में 32.85 की औसत से 2103 रन बनाये। अगर टी-20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 78 मैचों की 72 पारियों में 37.91 की औसत से 1858 रन बनाये।

यह भी पढ़े:-

NZvBAN: क्राइस्टचर्च मस्जिद फायरिंग के बाद रद्द हुआ तीसरा टेस्ट

लाइफ टाइम बैन हटने के बाद वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार है ये भारतीय क्रिकेटर

टॉप-100 प्लेयर की लिस्ट में विराट को मिला ये स्थान तो धोनी टॉप-10 से बाहर



Herald