Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर का बैन खत्म, विश्वकप टीम में वापसी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नये प्रमुख ने कही ये बात

पिछले साल मार्च में हुई साउथ अफ्रीका में बॉल टेम्परिंग ने क्रिकेट जगत में भूचाल लाकर रख दिया था. यह वक्त क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी काले समय से कम नहीं था. दुनिया में ऑस्ट्रेलियाई टीम को शर्मशार होना पड़ा था. अब इस मामले को हुए एक साल का वक्त बीत चुका है.

इस मामले में तत्कालीन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर को 1-1 साल के लिए क्रिकेट से बैन कर दिया गया था. जबकि बॉल टेम्परिंग करते नजर आए कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया था, जोकि ख़त्म हो चुका है.

स्मिथ और वार्नर पर लगा बैन हुआ ख़त्म

स्मिथ और वार्नर पर लगा बैन भी कल रात खत्म हुआ अब ये दोनों ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगा 1 साल का बैन इनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. इस बीच इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था. दोनों को ही आईपीएल से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, लेकिन अब दोनों ही अपने फ्रेंचाइजी के लिए मैदान में उतर चुके हैं और पहला मैच खेल चुके हैं.

आईपीएल से भी लग गया था बैन 

डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा बैन लगने के बाद आईपीएल से भी उन्हें एक साल के लिए बैन कर दिया गया था. जिसके चलते ये दोनों खिलाड़ी पिछले सीजन में नहीं खेल पाए थे. जबकि इस बार दोनों की वापसी हुई है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नए चीफ केविन रोबर्ट्स ने वुधवार को स्मिथ और वार्नर को लेकर कहा

”उस घटना को हुए अब एक साल हो गया है. उससे लोग काफी गुस्से में थे. लेकिन इससे पता चलता है कि खेल लोगों के लिए कितना मायने रखता है.”

 

आगे उन्होंने कहा

”हमारा लक्ष्य हमेशा ही जीतना रहेगा, लेकिन हम सम्मान के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए जीतना चाहते हैं. इसमें किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगी.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर का बैन खत्म, विश्वकप टीम में वापसी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नये प्रमुख ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.