विश्व कप से पहले भारतीय टीम की लगभग सारी समस्या हल हो गई है. टीम के पास विश्व के सबसे बेहतरीन टाज गेंदबाज हैं. चहल और कुलदीप की तरह विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाज हैं. उपरी क्रम में रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज हैं. वहीं मैच फिनिशर की अगर बात करें, तो विश्व के महानतम मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव टीम के पास है.
इस तरह भारत एक संतुलित टीम लग रही है. लेकिन टीम इंडिया में जो सबसे बड़ी परेशानी पिछले कुछ सालों से रही है. वो नंबर चार पर पर एक बेहतरीन बल्लेबाज. अंबाती रायडू इसके सबसे बेहतरीन विकल्प बताए जा रहे थे. लेकिन इस खिलाड़ी में निरंतरता की कमी नजर आ रही है.
युवराज सिंह ने जताई उम्मीद

भरतीय टीम ने पिछले कुछ समय से इस नंबर पर ढेरों बल्लेबाज खिलाएं. लेकिन उन्हें नंबर चार पर कोई बढ़िया बल्लेबाज नहीं मिला जो निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर सके. आईपीएल में कल हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच खेला. रोहित शर्मा ने ईशान किशन को ना खिलाकर युवराज सिंह को मौका दिया.
भारतीय टीम का ये बल्लेबाज अपने पुराने रंग में दिखा

उन्होंने इस मौके का क्या शानदार फायदा उठाया. भारतीय टीम का ये बल्लेबाज अपने पुराने रंग में दिखा. उन्होंने 151 के स्ट्राइक रेट से 35 गेंद पर 53 रन बना डाले. जिसमे पांच चौके और तीन शानदार छक्के शामिल थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन से मुंबई के साथ-साथ भारतीय टीम में भी उम्मीद की किरण जगी है. युवराज के टीम से बाहर जाने के बाद भारत नंबर चार पर अब तक एक बढ़िया बल्लेबाज नहीं खोज पाया है.
लगातार करना होगा ऐसा ही प्रदर्शन

अगर युवराज को विश्व कप में टीम का हिस्सा होना है. तो इस खिलाड़ी को लगातार ऐसा ही प्रदर्शन करना होगा. उनको आईपीएल में खेले जाने वाले हर मैच में अपनी छाप छोड़नी होगी. तब युवी एक बेहतर विकल्प के तौर पर नंबर चार पर टीम इंडिया के लिए अपना दावा ठोक सकते हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post फॉर्म में लौटे युवराज सिंह, विश्वकप से पहले खत्म हो सकती है भारतीय टीम की ये समस्या appeared first on Sportzwiki.