Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत जीतेगा विश्व कप : सुनील गावस्कर

नयी दिल्ली
पूर्व भारतीय कप्तान और लीजेंड ओपनर सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले विश्व कप में खिताबी जीत हासिल करेगा। गावस्कर ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत 100 फीसदी विश्व कप जीतेगा। भारत का फाइनल में पहुंचना तो तय है। गावस्कर के साथ मौजूद पूर्व आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने भी कहा कि भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंचेगी। क्लार्क ने साथ ही कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम भी फाइनल में होगी लेकिन भारत को हार का सामना करना पड़ेगा।  इस अवसर पर पूर्व आस्ट्रेलियाई ओपनर मैयू हेडन और भारतीय चयनकर्ता प्रमुख एमएसएके प्रसाद भी मौजूद थे। प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि वह विश्व कप की टीम को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं और उन्हें टीम को लेकर कोई चिंता नही है।