Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन के फ्लॉप शो की वजह से क्या विश्व कप में के एल राहुल बनेंगे रोहित के जोड़ीदार!

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा पिछले कुछ दिनों से वनडे और टी-20 क्रिकेट में  भारत के लिए एक सलामी जोड़ी के रूप में लगातार रन बनाते आए हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका बल्ला बिल्कुल भी नहीं चला है. इस साल उन्होंने 9 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 30.38 के मामूली औसत से रन बनाए हैं.

शिखर का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय

उनका स्ट्राइक रेट 80  से भी कम का रहा है. विश्व कप से पहले शिखर धवन का ऐसा फॉर्म टीम के लिए लगतार चिंता का विषय बना हुआ है. एकतरफ ये फ्लॉप हो रहे हैं. तो वहीँ दूसरी तरफ के एल राहुल एक सलामी बल्लेबाज के रूप में शानदार फॉर्म में वापस आ गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी करते हुए 50 और 47 के दो बेहतरीन स्कोर बनाए.

के एल राहुल ने की है शानदार वापसी 

शिखर धवन पर टीम में बने रहने के लिए बढ़िया प्रदर्शन करना होगा. वरना कहीं विश्व कप में धवन की जगह के एल राहुल रोहित शर्मा के जोरिदार ना बन जाए. अगर के एल राहुल के ओवर ऑल वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 13 मैच खेले हैं जिसमे 35. 22 के औसत से रन बनाए हैं. जिसमे एक शतक और दो अर्धशतक हैं.

शिखर धवन का बेहतरीन विकल्प हैं के एल राहुल 

इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड उतना बेहतरीन नहीं हैं. लेकिन इस खिलाड़ी के अंदर ऐसी प्रतिभा है जो इस रिकॉर्ड को और बेहतर बना सकता है. पिछले कुछ दिनों से इस खिलाड़ी को वनडे मैच में मौके नहीं मिले. इसकी वजह शिखर धवन और रोहित शर्मा का लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना. लेकिन धवन के लगतार गिरते फॉर्म से के एल राहुल भारत के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होने वाले हैं.

अब देखना होगा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाले चार वनडे मैच में के एल राहुल को मौका मिलता है या नहीं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post शिखर धवन के फ्लॉप शो की वजह से क्या विश्व कप में के एल राहुल बनेंगे रोहित के जोड़ीदार! appeared first on Sportzwiki.