Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में बनाया छक्कों का ये विश्व रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसे खिलाड़ियों ने अपने नाम ऐसे रिकॉर्ड बना लिए है जिन्हें तोड़ना किसी के लिए आसान काम नहीं है। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर सबसे खतरनाक बल्लेबाज के बारे में बात करें तो इस लिस्ट में पहला स्थान पर कैरेबियाई धुरंधर क्रिस गेल का नाम आता है। इन दिनों गेल के बल्ले से रनों की आग बरस रही है और इंग्लैंड के खिलाफ गेल ने एक और शतकीय पारी खेलकर अपना दम दिखा दिया है। इस शतक को लगाने के साथ क्रिस गेल ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो आज तक किसी भी खिलाड़ी ने इस रिकॉर्ड को बनाने के बारे में नहीं सोचा होगा।

इस मैच में गेल ने 97 गेंदों में 14 छक्के, 11 चौके की सहायता से 162 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया था। लेकिन गेल की इस पारी पर इंग्लैंड की के बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया और वेस्ट​इंडीज को हार झेलनी पड़ी। इस मैच में गेल ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ​विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गेल ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 500 छक्के पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बनने का उपलब्धि ​हासिल की है। गेल ने टेस्ट में 98, वनडे में 305 और टी-20 इंटरनेशनल में 103 छक्के लगाकर अपने नाम 500 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करे तो इस लिस्ट में गेल के बाद आफरीदी दूसरे स्थान पर आते हैं।

1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) : 506 छक्के

2. शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान): 476 छक्के

3. ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड): 398 छक्के

4 महेंद्र सिंह धोनी (भारत): 352 छक्के

5 सनथ जयसूर्या (श्रीलंका): 352 छक्के



Herald