खेल डेस्क। टेस्ट क्रिकेट में खेल की रफ्तार को बढ़ाने के लिए अब आईसीसी कुछ बदलाव कर सकती है। पांच दिन के इस फॉर्मेट के प्रति दर्शकों की रूचि को देखते हुए आईसीसी इस संबंध में बड़े फैसले कर सकती है। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने टेस्ट क्रिकेट को दिलचस्प बनाने के लिए कुछ प्रस्ताव दिए हैं।
मुम्बई इंडियन्स के लिए आई अच्छी खबर, अभ्यास सत्र में शामिल हुआ ये दिग्गज ऑलराउंडर
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की ओर दिए गए प्रस्ताव में टेस्ट क्रिकेट में समय बर्बाद होने से रोकने के लिए ;शाट क्लॉक लगाए जाने, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए मानक गेंद का प्रयोग करने और नो-बॉल के लिए फ्री हिट जैसी सिफारिशें शामिल हैं।
बेंगलूरु में पिछले सप्ताह हुई बैठक में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक गैटिंग की अध्यक्षता वाली समिति ने टेस्ट क्रिकेट में कुछ बदलाव करने सुझाव दिया है। इस समिति में भारत के सबसे सफल कप्तानों में शूमार सौरव गांगुली भी शामिल हैं। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने टेस्ट क्रिकेट के लिए दिए गए इन सुझावों को अपनी वेबसाइट पर डाला है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे आज, कोटला में रोहित शर्मा बना सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट से दर्शकों की दूरी का एक महत्वपूर्ण कारण धीमी ओवर गति को भी माना जा रहा है। इससी कारण एमसीसी समिति ने टेस्ट क्रिकेट में ;शाट क्लॉक आरंभ करने की वकालत की है। वहीं एक कारण डीआरएस को भी माना गया है।अब आईसीसी पर निर्भर करता है कि वह एमसीसी को सिफारिशों को मानती है या नहीं। जो भी हो टेस्ट क्रिकेट के प्रति दर्शकों की रूचि को बढ़ाने के लिए आईसीसी को कोई न कोई कदम तो उठाना ही पड़ेेगा।