सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को एक बड़ी राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई की तरफ से इस गेंदबाज पर लगाये गए आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर दिया है. बता दें, कि कोर्ट ने बीसीसीआई से कहा है, कि प्रतिबंध पर फिर से विचार करें. अदालत ने कहा, कि तीन महीने में बीसीसीआई फैसला करें.
श्रीसंत ने अदालत के इस फैसले पर जताई ख़ुशी

श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध खत्म हो गया है, लेकिन वो अभी बीसीसीआई का फैसला आने तक नहीं खेल पाएंगे. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से तो उन्हें क्लीन चिट मिल गई है और 90 दिन के भीतर उम्मीद है, कि बीसीसआई की तरफ से भी उन्हें क्लीन चिट मिल जाएगी. ऐसा होता है, तो एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए खेलने के योग्य हो जायेंगे.
अदालत ने कहा है, बीसीसीआई श्रीसंत का पक्ष भी सुने. इसके साथ जजों ने कहा, कि लाइफटाइम बैन ज्यादा है. अदालत के इस फैसले पर श्रीसंत ने ख़ुशी जताई है.
मैं फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार हूँ

एस श्रीसंत ने प्रतिबंध हटने के बाद टाइम्स नाऊ के हवाले से अपने कहा, “मैं फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार हूँ. 90 दिन के अंदर बीसीसीआई को फैसला लेना है. मुझे लगता है, कि यह दिन ज्यादा नहीं है. जब मैंने इतना इंतजार किया है, तो मैं इतना इंतजार और कर सकता हूँ
मैं लिएंडर पेस को अपना आदर्श मानता हूँ. जव वो 45 साल की उम्र में ग्रैंडस्लैम खेल सकते हैं. आशीष नेहरा 38 साल की उम्र में विश्व कप खेल सकते है, तो मैं क्यों 36 की उम्र में नहीं खेल सकता हूँ. मेरी प्रैक्टिस जारी हैं.”
ऐसा सोचूंगा चोट के बाद कर रहा मैदान पर वापसी

जब उनसे पूछा गया, कि इतने लम्बे समय बाद वापसी करना क्या आपके लिए आसान होगा, तो उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों को मैदान पर चोट लगती है और वह अपनी इस चोट के चलते 2-3 साल तक खेल से दूर रहते हैं. मैं भी ऐसा ही मानूंगा, कि मुझे भी बड़ी चोट लगी थी. जिससे मैं उबर कर वापसी कर रहा हूँ.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सुप्रीम कोर्ट ने हटाया आजीवन प्रतिबंध, तो श्रीसंत ने कहा, वापसी के लिए हूँ तैयार appeared first on Sportzwiki.